दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़ । सेक्टर-9 में बुधवार को एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुल्लांपुर निवासी चमनप्रीत सिंह उर्फ़ चीनी कुबाहेरी (31) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चमनप्रीत सिंह दोपहर लगभग 12.15 बजे सेक्टर-9 स्थित बॉडी जोन जिम में वर्कआउट करने के बाद अपनी काले रंग की टोयोटा फार्च्यूनर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी जिम के पास रेड लाइट पर रुकी, एक हमलावर लाल टी-शर्ट और हेलमेट पहनकर पैदल उनके पास आया और करीब से उन पर गोली चला दी।












Leave a Reply