बिहार//30 मिनट में 25 करोड़ के ज्वेलरी लुट , पुलिस ने तुरंत एक्सन लिया 70% प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया है.

Spread the love

बिहार : तनिष्क शोरूम में लूट के समय पुलिस को 30 कॉल लेकिन नहीं मिली मदद, अब 70% ज्वेलरी बरामद
बिहार के आरा जिले में तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट हुई थी. जिसके बाद से कार्रवाई में जुटी पुलिस ने अब तक 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया है.
बिहार के आरा जिले में सोमवार को  तनिष्क आभूषण की दुकान से बदमाशों ने  25 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए थे. यह घटना सुबह 11 बजे जिले के गोपाली चौक पर हुई थी. जहां छह हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक की नोक पर दुकान के कर्मचारियों को बंधक बनाकर शटर बंद कर दिया और सिर्फ 30 मिनट में आभूषण को लूटकर फरार हो गए. हालांकि, लूट के समय मदद के लिए पुलिस को 30 बार फोन किया गया था. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था.
घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया था. जबकि अन्य तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अब तक लूट का 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि हम जल्द ही लूट में शामिल सभी लोगों को पकड़ लेंगे. हमने अब तक चोरी किए गए आभूषणों में से करीब 70 प्रतिशत बरामद कर लिए हैं. लूटकांड में शामिल अन्य चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

सोर्स :आजतक डिजिटल डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *