जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो// 20 साल की नौकरी और बना लिया 100 फ्लैट 1.34 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड और 13 लाख रुपये नकद बरामद

Spread the love

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी में 100 से अधिक प्लॉट, 1.34 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड और 13 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। उनके पास आय से 253 प्रतिशत अधिक, करीब 6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। 
अवैध संपत्ति: 100 से अधिक प्लॉट, 1.34 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड निवेश, 13 लाख रुपये नकद, और भारी मात्रा में सोना-चांदी।
स्थान: प्लॉट मानसरोवर, जगतपुरा, प्रताप नगर, और जयपुर की अन्य प्राइम कॉलोनियों में हैं,
कार्रवाई: एसीबी ने गोपालपुरा बायपास पर उनके निवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा

संपत्ति अर्जित करने में बेटी-पत्नी और भाई के नाम पर गिफ्ट-गिफ्ट का बड़ा खेल रचा था.

अविनाश शर्मा के ठिकानों से बीते 11 मार्च को 13 लाख रुपये की नकदी, 140 ग्राम सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण मिले हैं.शेयर मार्केट में 1 करोड़ 34 लाख रुपये निवेश,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *