देवपुर में श्री मदभागवत कथा सह संगीतमय रामकथा के भव्यआयोजन के समापण पर हवन व भंडारा का आयोजन
देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
जसीडीह स्थित देवपुर ग्राम में अमूल्य सिंहा, अमर कुमार सिंहा, अचल सिंहा एवं परिवार के अन्य सदस्यों के सौजन्य से श्री श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा एवं संगीतमय रामकथा का भव्य आयोजन के धूमधाम के साथ समापन पर आयोजित हवन व भंडारा किया गया।तीर्थ क्षेत्र वाराणसी से आए जानेमाने प्रख्यात कथा वाचक व प्रवचनकर्ता महाराज श्री अवधेश पांडे जी द्वारा भागवत के विभिन्न पहलुओं व प्रसंगों पर विस्तार से अद्भुत ज्ञानवर्धक अनुपम व रोचक प्रस्तुति व विस्तार से चर्चाकी गई ।मौके पर मर्मज्ञ प्रवचनकर्ता श्री अवधेश पांडे ने कहा की भागवत कथा सुनने से भक्त और भगवान का सीधा संपर्क हो जाता है ।और भक्तों को पापों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है ।बनारस से आए रामकथा मर्मज्ञ श्री महेंद्र शास्त्री जी के संगीतमय रामकथा की रोचक अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में लोगों की काफी भीड़ देखी गई।












Leave a Reply