UP Amroha//पकौड़ी लेने गए पति के लौटने पर बस में पत्नी गायब, चार माह पहले हुई शादी

Spread the love

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक युवक की चार माह पहले हुई शादी में ही अजीब घटना सामने आई। रामपुर (Rampur) जिले के सैफनी थाना क्षेत्र की युवती होली मनाने के लिए अपने मायके आई थी। सोमवार सुबह उसका पति उसे लेने सैफनी पहुंचा और दोनों पहले बस से बिलारी आए, फिर दोपहर में बिलारी बस स्टैंड से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की बस में बैठे।

पकौड़ी लेने गए पति के लौटने पर बस में नहीं मिली पत्नी

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपने पति को बस स्टैंड के पास कैंटीन भेजा और कहा कि पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर आए और पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाएं। लेकिन जब पति पकौड़ी लेकर बस में वापस आया, तो उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। उसने फोन किया, लेकिन विवाहिता का मोबाइल स्विच ऑफ था। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *