चि० प्रकाश एवं आयुष्मति प्रीति परिणय सूत्र में बंधे —
देवघर। प्रभाष गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
स्थानीय विधु भूषण सरकार रोड निवासी श्रीमती मंजू देवी एवं स्मृतिशेष रामवरण शर्मा के सुपुत्र चि० प्रकाश संग आयु० प्रीति के कमला होटल के भव्य हाल में धूमधाम से आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही,
जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। मौके पर, अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।












Leave a Reply