सिर्फ दो दिन में दुबई में सोना हुआ सस्ता ,दुबई में सोने की सप्लाई रुक गई है। उड़ानों के बंद होने के वजह से सोना समय पर नहीं पहुंच पा रहा है,इसका असर दुनिया के सोने के बाजार में भी देखने को मिला सकता है

Spread the love

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब सोने के वैश्विक कारोबार पर दिखने लगा है। हाल ही में हुई सैन्य घटनाओं की वजह से हवाई यात्रा और लॉजिस्टिक्स प्रभावित हुई हैं, जिससे दुबई में सोने की सप्लाई रुक गई है। आपको बता दें कि उड़ानों के बंद होने के वजह से सोना समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, और दुबई में इसकी कीमतें कम हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय खरीदार सावधान हो गए हैं क्योंकि शिपिंग और बीमा महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर दुनिया के सोने के बाजार और भारत जैसे बड़े उपभोक्ता देशों पर भी पड़ सकता है।
दुबई में सोना 30 डॉलर प्रति औंस तक सस्ता
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के ट्रेडर्स वैश्विक बेंचमार्क लंदन कीमतों के मुकाबले करीब 30 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। बता दें कि आमतौर पर दुबई में सोना अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आसपास ही ट्रेड करता है, लेकिन शिपमेंट रुकने से स्थानीय बाजार में आपूर्ति फंस गई है। इससे कारोबारी स्टॉक निकालने के लिए छूट देने को मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *