कानपुर यूपी // गर्लफ्रेंड से पत्नि बनी आकृति का गला घोंटा, फिर कंबल में लपेट कर नाले में फेंक दी लाश, 5 वर्ष पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Spread the love

गर्लफ्रेंड से पत्नि बनी आकृति का गला घोंटा, फिर कंबल में लपेट कर नाले में फेंक दी लाश, 5 वर्ष पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत…..

UP के कानपुर मे 5 वर्ष पुरानी लव स्टोरी का ख़ौफ़नाक अंत हुआ। नितिन और आकृति कानपुर की पैकिंग फैक्‍ट्री में काम करते थे। दोनों ने करीब पांच साल पहले आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्‍चे भी हैं। अब पति नितिन ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कंबल में लपेट कर चार फीट गहरे नाले में फेंक दिया। आरोपी ने शव को पत्थरों की मदद से दबा दिया था। लेकिन जब शव फूला तो पत्थर हट गए और नाले में ऊपर आ गया। अब पुलिस ने पति नितिन और जेठ दीपू को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *