WAR Live//इजराइल हमलों में 24 ईरानी छात्रों की मौत: ईरानी मीडिया ,,,ईरान ने मिडल ईस्ट की सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले शहरों को निशाने पर लिया है। दुबई, रियाद, दोहा

Spread the love

इजरायली हमलों में 24 ईरानी छात्रों की मौत: ईरानी मीडिया

तेहरान। ईरान के एक प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को इजरायल-अमरीका के संयुक्त हमलों में कम से कम 24 विद्यार्थियों की मौत हो गई। ईरानी स्टूडेंट समाचार एजेंसी (इसना) के अनुसार, बालिकाओं का यह प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गन प्रांत में था। इससे पहले, इसना ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया था कि स्कूल में 18 विद्यार्थियों की मौत हुई है।
दूसरी ओर, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इराक गृह मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार को बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में हुए मिसाइल हमले में इराक के अर्ध-सैनिक पॉपुलर मोबिलाइजेशन बल (पीएमएफ) के कम से कम दो सदस्य मारे गये। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्थानीय मीडिया ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस बीच, इजरायली मीडिया ने दावा किया कि उसके हमलों में ईरान के तीन वरिष्ठ अधिकारी मारे जा चुके हैं, हालांकि ईरान ने अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की

Oplus_131072

ईरान ने मिडल ईस्ट की सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले शहरों को निशाने पर लिया है। दुबई, रियाद, दोहा।

अब तक 7 देशों को एंगेज किया है ईरान ने।

कतर:
•अल-उदीद एयर बेस

कुवैत:
•अरिफजान कैंप
•अहमद अल-जाबेर एयर बेस
•मुबारक एयर बेस

सऊदी अरब:
•रियाद स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस
•तबूक बेस
•खामिस मुशैत बेस
•जेद्दा का पश्चिमी सैन्य बेस

जॉर्डन:
•मुवाफ्फक सल्ती एयर बेस

इराक:
•एरबिल में अमेरिकी सैन्य बेस

संयुक्त अरब अमीरात (UAE):
•अल धफरा एयर बेस
•जेबेल अली पोर्ट
•फुजैराह एयर बेस

बहरीन:
•अल-जुफैर बेस
•अमेरिकी पांचवें बेड़ा (U.S. Fifth Fleet) कमांड सेंटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *