Bihar
दुल्हा दुल्हन शादी के स्टेज पर थे. बैंड-बाजे की गूंज थी और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच, भीड़ से निकलकर एक सिरफिरा युवक अचानक स्टेज के करीब पहुंचा और पिस्टल तान दी.
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मामला है बिहार के बक्सर का. जहां इस घटना ने शादी के जश्न को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया. दुल्हन को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी. गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी. स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी. जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. गोली मारने वाले दीनबंधु को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.
ndtv india












Leave a Reply