उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सप्रू स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक पुराने क्रिकेट अंपायर, मानिक गुप्ता की जान चली गई.
मानिक कानपुर क्रिकेट सर्किट में एक जाने-माने अंपायर थे और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े थे. मानिक के भाई अमित कुमार गुप्ता ने ANI को बताया कि मैच खत्म करने के बाद, मानिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एक साथी अंपायर से मिलने गए थे,

तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि भागने की कोशिश में, मानिक का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर गए, और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. खास बात यह है कि मानिक करीब 30 साल से अंपायरिंग कर रहे थे और स्टेट पैनल अंपायर थे.
अमित कुमार गुप्ता ने ANI से बात करते हुए कहा, “उनका मैच खत्म हो गया था, और उनके साथी अंपायर एक अलग मैच में अंपायरिंग कर रहे थे. ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मानिक उनके पास गए. वो दोनों चाय पी रहे थे, और पीछे से मधुमक्खियों का एक झुंड आया और वहां मौजूद सभी लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों से बचने की कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर गए. मधुमक्खियों के पूरे झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने दूसरों पर भी हमला किया. Source NDTV












Leave a Reply