कर्नाटक के गडग में लोकायुक्त ने शिरहट्टी से भाजपा विधायक चंद्रू लमानी को ट्रैप ऑपरेशन में ₹5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने माइनर इरिगेशन विभाग का काम दिलाने के लिए ₹11 लाख मांगे थे. उनके निजी सहायक मंजूनाथ वाल्मीकि और गुरुनायक भी हिरासत में हैं
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(a) और 7(A) के तहत दर्ज अपराध संख्या 02/2026 के अंतर्गत की गई. इस मामले में शिकायत गडग जिले के चिंचली निवासी और माइनर इरिगेशन विभाग के क्लास-1 ठेकेदार विजय पुजार ने दर्ज कराई थी. शिकायत में विधायक और उनके सहयोगियों पर काम दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था.
.












Leave a Reply