फरीदाबाद // पत्नी को सरेआम दौड़ा दौड़ा के मारी गोली, पिस्टल लहरा के भाग गया

Spread the love

फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी अलग रह रही पत्नी को उसके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी. एक एजेंसी के मुताबिक व्यक्ति कुछ परिवार वालों के साथ अपनी पत्नी के घर आया था. इसी दौरान शुक्रवार रात को उस पर तीन गोलियां चलाईं और जब गोलियों की आवाज़ सुनकर पड़ोसी दौड़े तो वह भाग गया. 

एक अधिकारी ने बताया कि कपल का तलाक का केस कोर्ट में पेंडिंग था. 30 साल की संगीता देवी और उसके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि उसके और परिवार के बीच कुछ झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8 बजे हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *