हरियाखेड़ा में हुआ शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन,सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य वेद प्रकाश वृन्दावन वालों ने कथा में किया भगवान शिवजी की महिमा का गुणगान_विवेक जैन बागपत, उत्तर प्रदेश (दर्शन समीक्षा)

Spread the love

हरियाखेड़ा में हुआ शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन

-कथा में दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

-सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य वेद प्रकाश वृन्दावन वालों ने कथा में किया भगवान शिवजी की महिमा का गुणगान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। (दर्शन समीक्षा)

हरियाखेड़ा गांव में 10 फरवरी 2026 से चल रही शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य वेद प्रकाश वृन्दावन वालों ने भगवान शिवजी की महिमा से श्रद्धालुओं को अवगत कराया और भगवान का गुणगान किया। कथा के आयोजक धीरज यादव ने कथा में आये सभी अतिथियों का माला, पटका व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और कथा के सफल आयोजन के लिए कथा वाचक, उनकी समस्त टीम, श्रद्धालुओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। धीरज यादव ने बताया कि 17 फरवरी को यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ व भंडारे में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महिपाल यादव व रवि बैंसला, जोधा यादव, चेतराम यादव, ताराचंद यादव, भुरू यादव, रामभूल यादव, पिरथी महाराज कैराड़ा वाले सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *