यूपी//कौशांबी में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव में शादी की खुशियों के बीच अचानक से माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी करने से इनकार कर दिया. उसे घर-परिवार के लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और शादी करने से साफ मना कर दिया.
प्रयागराज से आई थी बारात
शादी के लिए बारात प्रयागराज से आई थी. दूल्हा सज-धज के बारात के साथ जैसे ही शादी समारोह में पहुंचा तो वहां पर उसका बारात का अच्छे से स्वागत किया गया. सभी रस्में निभाई गई. जयमाला का प्रसंग संपन्न हुआ और इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया. इस घटना के बाद बाराती-घराती भौचक्के रह गए. दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की गई. रात में शादी समारोह में पंचायत जैसा माहौल बन गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी
ग्राम पंचायत बाकरगंज में प्रयागराज के कटौलहा गांव से शनिवार रात बारात आनी थी। परिवारीजनों ने गोराजू बाजार स्थित गेस्ट हाउस में आयोजन कर रखा था। पूरे उल्लास के साथ आई बारात का परिवार ने स्वागत सत्कार किया और जयमाल कार्यक्रम हंसी खुशी माहौल में संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बाराती विवाह मंडप के नीचे बैठे और तभी सिन्होरा हाथ में लेकर आई दुल्हन ने दूल्हे के पिता के पैर पर रख शादी करने से इनकार कर दिया। यह देख उपस्थित बाराती-घराती भौचक्के रह गए।
काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी
शादी से इनकार करने का कारण दुल्हन के पिता सहित अन्य लोगों ने पूछा और मान मनौव्वल करते रहे, लेकिन शादी न करने की अपनी बात पर अड़ी रही, जिससे दोनों पक्षों के लोग मायूस हो गए और खुशी का माहौल सन्नाटे में पसर गया। सुबह बिना दुल्हन के बारात घर लौट आई
क्यूं कि दुल्हा एक किन्नर था












Leave a Reply