अलीगढ़ ब्रेकिंग // पत्नी की हत्या कर फंदे से लटक कर खुद भी दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी

Spread the love

अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर फंदे से लटक कर खुद भी दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी

अलीगढ़। अकराबाद की धौरी गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का शव जमीन पर और पति का फंदे से लटका मिला। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की पहले हत्या की फिर खुद जान दे दी,
दिल्ली के मजनू टीला निवासी सुनील की करीब चार वर्ष पहले अकराबाद के गांव धौरी निवासी मनीष दिवाकर की बेटी शिवानी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। शिवानी कई माह से मायके में रह रही थी,
बुधवार की रात दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए थे। वहां से दोनों धौरी गांव आ गए। शिवानी के पिता गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे तो उन्हें घर में दोनों के शव देखे,
पति-पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना पर एसएसपी नीरज कुमार यादव व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी के अनुसार शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही हत्या और आत्महत्या करने का पता चल सकेगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *