Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day Of Peace)

    21 सितम्बर 

दुनिया भर में आज यानी कि 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया भर में शांति रहे। सभी देश एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध स्थापित करें। इसी उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने साल 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day Of Peace) मनाये जाने की घोषणा की थी। हालांकि इस समय दुनिया के कुछ हिस्से आपस में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन उनके लिए बेहद अहम है कि, वे इस दिन की महत्ता को समझे और आपसी विवाद को खत्म करके शांति कायम करें।

>> इतिहास <<

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में भी जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1981 में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया, जिसे यूनाइटेड किंगडम और Costa Rica द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2001 में, महासभा ने घाोषणा की थी, हर साल सितंबर के तीसरे सप्ताह यानी कि 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

>> महत्व <<

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन को युद्ध, आतंकवाद, और सामाजिक संघर्षों को का करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन शांति और सुलह पर जोर देता है। यह दिन दुनिया भर में शांति प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने और शांति स्थापना की प्रक्रिया में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। शांति दिवस पर कई संगठनों, स्कूलों और समुदायों द्वारा दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिन शांति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है। यह दिन न्याय और मानवाधिकारों पर भी ज़ोर देता है।

>> अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024 का थीम <<

संयुक्त राष्ट्र हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम तय करता है, जो उस वर्ष की प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को उजागर करती है। साल 2024 की अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “Cultivating a Culture of Peace.” “शांति की संस्कृति का विकास करना” है। 21 सितंबर को शांति दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि इस दिन दुनियाभर के लोग युद्ध और हिंसा से दूर रहकर शांति का संदेश फैलाएं।

आप शांति दिवस कैसे मना सकते हैं:

जागरूकता फैलाएं: सोशल मीडिया पर शांति के बारे में पोस्ट करें, शांति पर आधारित कार्यक्रमों में भाग लें।

हिंसा के खिलाफ बोलें: हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और शांतिपूर्ण समाधानों का समर्थन करें।

अपने समुदाय में शांति फैलाएं: अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ शांति के बारे में बात करें और शांतिपूर्ण गतिविधियों में शामिल हों।

दान करें: शांति के लिए काम करने वाले संगठनों को दान करें।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस हमें याद दिलाता है कि शांति एक ऐसा मूल्य है जिसके लिए हमें हर दिन प्रयास करना चाहिए। आइए हम सभी मिलकर एक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए काम करें

>> कैसे बनें कबूतर शांति का प्रतीक <<

शांति का प्रतीक कबूतर को माना जाता है। इसके पीछे एक रोचक ऐतिहासिक कहानी है। बाइबल के एक प्रसंग के अनुसार भयानक बाढ़ के समय मानवता की सहायता करने के लिए कबूतर प्रकट हुए थे। इतना ही नहीं मशहूर स्पेनिश कलाकार ‘पाब्लो पिकासो’ ने अपनी एक पेंटिंग में भी कबूतर को शांति के दूत के रूप में चिन्हित किया है। इसके साथ उन्होंने 1949 में पेरिस में आयोजित हुए विश्व शांति कांग्रेस के लिए एक पोस्टर बनाया था, जिसमें उन्होंने सफेद कबूतर का चित्र बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *