यूपी
इंस्टाग्राम पर लड़का–लड़की की दोस्ती हुई। मुहब्बत भी हो गई। बाद शादी तक पहुंच गई। दोनों ने इंस्टा पर ही एक–दूसरे को पसंद कर लिया। फोन पर ही शादी की तारीख 2 दिसंबर तय हो गई। लड़का बारात लेकर सहारनपुर (यूपी) से बरेली को निकला। वो देवबंद पहुंचा था कि लड़की का फोन ऑफ हो गया, फिर ऑन नहीं हुआ।
अब दूल्हा बरेली में कहां जाए, क्योंकि उसको तो दुल्हन के गांव का नाम भी मालूम नहीं था। आखिर, दूल्हे के अरमान धरे रह गए। रास्ते से वापस आना पड़ा। दोनों के बीच सब कुछ फोन/इंस्टा पर तय हुआ था। वो एक दूसरे से मिले भी नहीं थे।
संक्षेप:
यूपी के सहारनपुर में एक युवक की इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बातों की बातों में दोनों की मोहब्बत शादी तक पहुंच गई। दूल्हा जब बारात लेकर निकला तो युवती ने धोखा दे दिया।
कहते हैं शादी जैसे अहम जिम्मेदारी की बात बड़े-बुजुर्गों को ही शोभा देती है। कई बार युवक और युवती आपस में रिश्ता तय कर लेते हैं लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता और अगर बात सोशल मीडिया पर दोस्ती से मोहब्बत की हो तो और भी रिस्क हो जाता है। ऐसा ही मामला यूपी के सहारनपुर जिले से सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर युवक-युवती की दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। शादी की बातें भी फोन पर ही तय हो गईं। शादी के लिए उतावले लड़के वालों ने तैयारियां शुरू कर दीं। युवक को हल्दी लगी और वह दूल्हा बनकर घोड़ी पर भी चढ़ा और बारात भी लेकर निकला, लेकिन शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने धोखा दे दिया और प्रेमी से सभी संबंध खत्म कर लिए। दूल्हा बना युवक बार-बार कथित दुल्हन से सपंर्क करने के प्रयास करता रहा, लेकिन उसे बीच रास्ते ही बारात लेकर लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर हुई मुहब्बत से युवक का दिल भी टूट गया। मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना है।












Leave a Reply