CNG गाड़ी है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हाइड्रोटेस्ट से लेकर रीफ्यूलिंग तक; पढ़ें सुरक्षा के जरूरी नियम

Spread the love

CNG गाड़ी है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हाइड्रोटेस्ट से लेकर रीफ्यूलिंग तक; पढ़ें सुरक्षा के जरूरी नियम

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां में एक सीएनजी स्टेशन पर हुई दुर्घटनात्मक विस्फोट में बुधवार को तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार बिखर गया। आजीविका का संकट आश्रितों पर सामने चुनौती बन गई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि सीएनजी गाड़ी यदि सफर को सस्ता करती है तो वह हाइड्रोटेस्ट से लेकर रीफ्यूलिंग तक मेंटेनेंस और सेफ्टी से जुड़ी टेक्निकल चीजों पर ध्यान मांगती है। यदि आपके पास भी सीएनजी गाड़ी है तो सुरक्षा के उपाय जानना बहुत जरूरी है।

क्षमता से अधिक लगे थे सिलिंडर
हादसे के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट में शामिल ट्रक केवल छह सीएनजी सिलेंडर ले जाने के लिए अधिकृत था।