एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही 4 वर्षीय जुड़वां बेटियों को जहरीला कीटनाशक पिलाने के बाद खेत के कुएं में फेक दिया।
बच्चियों के पिता का नाम काचू श्रीशैलम है। जो कि केवल इसलिए नाखुश था कि उसके केवल बेटी ही है इसीलिए अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटनास्थल का दौरा किया और कुएं से बच्चों के शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।
तेलंगाना के करीमनगर जिले के जुबली नगर (Jubilee Nagar) में 3 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना ने सभी का दिल झकझोर दिया।












Leave a Reply