उत्तरप्रदेश पति पत्नी को मौत कि सजा//33 मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण, कुकर्म और उनकी अश्लील वीडियो बनाया,पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.विशेष कोर्ट ने अपराधियों को मौत की सजा सुनाई है.

Spread the love

बांदा:
उत्तर प्रदेश के बांदा की एक विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मानवता को शर्मसार करने वाले दो अपराधियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को 33 मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण, कुकर्म और उनकी अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में फांसी की सजा दी है. यह मामला साल 2020 में तब सुर्खियों में आया जब सीबीआई ने सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात रामभवन के खिलाफ केस दर्ज किया. जांच में जो सच सामने आया, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.

​10 साल तक चलता रहा जुल्म

आरोपी 2010 से 2020 के बीच बांदा और चित्रकूट के इलाकों में सक्रिय थे. दरिंदों ने 33 छोटे बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिनमें से कुछ की उम्र तो महज 3 साल थी. बच्चों को फंसाने के लिए ये आरोपी ऑनलाइन गेम, पैसे और खिलौनों का लालच देते थे. ​कई बच्चों के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें आईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. कुछ बच्चों की आंखों में ‘भेंगापन’ तक आ गया और वे आज भी उस गहरे सदमे में जी रहे हैं.
विशेष न्यायाधीश ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर माना. अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस तरह से इन दोनों ने मिलकर इतने बड़े पैमाने पर मासूमों का बचपन तबाह किया, उसे देखते हुए इनके सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है. समाज में कड़ा संदेश देने के लिए फांसी ही एकमात्र रास्ता है.

अदालत ने सिर्फ सजा ही नहीं सुनाई, बल्कि पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने की भी कोशिश की है. ​सरकार को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक पीड़ित बच्चे को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. ​आरोपियों के घर से बरामद नकद पैसे को भी सभी पीड़ितों में बराबर बांटने का निर्देश दिया गया है.

ndtv source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *