राम रहीम का जेल से आते ही भक्तों को संदेश:बोला-हम सब श्रीराम की संतान; रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व दिवाली की तरह मनाएं
ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर
सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर डेरा प्रेमियों से 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने का संदेश दिया है। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आते ही राम रहीम सीधे यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी संगत के लिए संदेश जारी किया।
राम रहीम ने संगत के लिए बनाए वीडियो में कहा कि 22 जनवरी को राम जी का भी पर्व मनाया जा रहा है। आप सभी उस पर्व में शामिल हों। क्योंकि, हम सभी उस श्रीराम की ही संतान हैं। उस पर्व को भी दिवाली की तरह मनाया जाए, जैसे सभी मना रहे हैं। सभी को इसकी शुभकामनाएं।