Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुख्यालय में मेडिकल टीम पहुंची।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति मामले में ED ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें ED मुख्यालय लाया गया है।
अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार करने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के मामले में अंतत: वही हुआ जो अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में होता है… भ्रम का जाल फैलाकर सत्ता हथियाई और सत्ता हथियाने के बाद दिल्ली को लूटा, उस अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों की हाय भी लगी है… लोग तालियां बजाकर स्वागत कर रहे हैं… जो जनता का खजाना लूटेगा उसका ऐसा ही हश्र होना चाहिए… ” गिरफ्तार करने पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा, “…कौन सोच सकता है कि वो व्यक्ति जिसने अन्ना हजारे आंदोलन में इतनी बड़ी भूमिका निभाई… वो आज तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद शराब घोटाले के लिए इतने संगीन आरोपों के लिए पकड़े जाएंगे… “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *